Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,,

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ,के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती सुजाता सिंह जी के मार्गदर्शन में जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य के विषय में मनोचिकित्सक द्वारा बंदियों की जांच की गई। शिविर में अन्य विशेषज्ञ द्वारा बंदियों की नेत्र रोग,चरम रोग ,एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जांच कर परामर्श दिया गया। जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा शिविर के दौरान कारागार में विजिट कर चिकित्सकों से मानसिक स्वस्थ के संबंध में वार्ता की गई ,साथ ही कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई। माननीय महोदय द्वारा ई प्रिजन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया,एवं ई – प्रीजन पोर्टल के कार्य की भी समीक्षा की गई। उपरोक्त शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,नैनीताल श्री रमेश सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page