Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह चौपाल” कार्यक्रम अयोजित किए ,,,

“जय भारत सत्याग्रह चौपाल” कार्यक्रम के तहत आज हल्द्वानी महानगर के वार्ड 48 (मल्ली बमौरी) और वार्ड 59 (तल्ली बमौरी) में चौपाल का आयोजन किया गया।
वार्ड 48 में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री डी. डी. जोशी जी के आवास में तथा वार्ड 49 में कांग्रेसी नेता श्री कौशलेंद्र भट्ट जी के आवास पर चौपाल कार्यक्रम पूर्ण हुवा।
चौपाल के माध्यम से हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश जी ने स्थानीय लोगो से उनका और क्षेत्र का हालचाल जाना तथा अपने 1 साल के कार्यकाल का फीडबैक भी लिया। सभी ने एक स्वर से विधायक सुमित हृदयेश जी के 1 साल के कार्यकाल के साथ-साथ हल्द्वानी के विकास हेतु उनकी सोच और योजनाओं की सराहना की।
सुमित हृदयेश जी ने सभी से एकजुटता और आपसी सदभाव के साथ विकासमुखी सोच को लेकर जीने की बात कही।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाते हुवे उनकी संसद सदस्यता रद्द की जिसकी हम सभी घोर भर्त्सना करते हैं।
चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, पार्षद विनोद दानी, मुकुल बलुटिया, नेत्र जोशी, डी.के. पंत, गीता बहुगुणा, कमला तिवाड़ी, योगेश कबड़वाल, सौरभ भट्ट, जीवन बिष्ट आदि लोग मौजुद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page