Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं मंडलाआयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया


पिथौरागढ़ कुमाऊं मंडलाआयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मण्डलायुक्त द्वारा कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली गई। उन्होने संबंधित अधिकारियों को झील निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 3 दिन के भीतर झील निर्माण कार्य पूर्ण होने सम्बन्धी प्लान प्रस्तुत करें। मंडल आयुक्त द्वारा झील निर्माण के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी ली गई। जिस पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि झील का निर्माण जल संवर्धन, नगर पिथौरागढ़ को पेयजल आपूर्ति एवं पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है।
मंडलाआयुक्त द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झील की लंबाई 750 मीटर, ऊंचाई 24.5 मीटर, चौड़ाई 74 मीटर रखी गयी है! झील की स्टोरेज क्षमता 2 लाख घन मीटर है!
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, मुख्य अभियंता सिंचाई स्तर-2 संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विकास श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रियदर्शन सिंह रावत, उप जिलाधिकारी सुन्दर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई कमलेश पांडे, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश चंद्र जोशी, संस्थान, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम आरएस धर्मशक्तू, एई सिंचाई प्रकाश पुनेठा.आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page