Connect with us

उत्तराखण्ड

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया , उत्तराखण्ड के बैनरतले पत्रकारों ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया , उत्तराखण्ड के बैनरतले पत्रकारों ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभाकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश और कुमाऊं कमिश्रर दीपक रावत ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं महिला होल्यारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। रविवार को एनयूजेआई की ओर से नैनीताल रोड स्थित मधुवन बैंकेट हॉल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुम सिद्धि करो महाराज, होलिन के दिन में, तुम विघ्र हरो महाराज होलिन के दिन से हुई। जिसके बाद पत्रकारों ने जोगी आयो शहर में व्यौपारी, गोरी प्यारो लगो तेरो झनकारो, जल कैसे भरू जमुना गहरी, बलमा घर आयो फागुन में, शिव के मन माही बसे काशी, कहां के तुम ग्वाल गुजरिया, रंग में होली कैसे खेलूं री मैं सांवरिया के संग, मेरो रंगीलो देवर घर ऐरोछो आदि गोली गीत गाए। एनयूजेआई के होली समारोह में विधायक सुमित हृदयेश, मंडलायुक्त दीपक आयुक्त ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में समां बांध दिया। विधायक सुमित हृदयेश ने अंग से अंग मिलना सजन हमें ऐसे रंग लगाना गाकर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं मंडलायुक्त ने पहाड़ी गीतों की मधुर तान छेड़कर सबको भाव विभोर कर दिया। आयुक्त दीपक रावत द्वारा गाए ओ हिट दे घड़ी कमला अलम्वाड़ में मेरो बंगला गाने पर पत्रकार ने खूब ठुमके लगाए। आयुक्त ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, नगरायुक्त पंकज उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक नारायण पाल, डायरेक्टर ग्राम विकास आरडी पालीवा, दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक शम्भूदयाल बाजपेयी आदि ने सभी को होली की बधाई दी। एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस त्यौहार को हमें मिल जुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान संरक्षक कैलाश जोशी, तारा चन्द्र गुरूरानी, केके गुप्ता, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष नवीन जोशी, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सितारगंज आशीष पांडे, मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह रावत, मंडल सचिव अजय चौहान, रामनगर नगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, नगर महामंत्री चन्द्रशेखर जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पपनै, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, प्रदेश सचिव भगवान सिंह गंगोला, प्रवीण चोपड़ा, अनुराग वर्मा, सुशील शर्मा, अरविन्द मलिक, विनयशील शर्मा, सुनील तलवाड़, नीरू भल्ला, कनक चंद, गिरीश जोशी, गोपाल जोशी समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रदेश मंत्री मनोज पांडे और महानगर अध्यक्ष विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page