Connect with us

उत्तराखण्ड

जियाउद्दीन कुरेशी भाजपा में शामिल की भाजपा सदस्यता ग्रहण,,

माननीय प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा उत्तराखंड इंतजार हुसैन जी के विधानसभा कार्यकर्ता व जन सम्वाद कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ता शाहीन अंसारी जी व पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हल्द्वानी जियाउद्दीन कुरेशी जी के आवास पर कार्यक्रम किया गया..भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर जियाउद्दीन कुरेशी जी का स्वागत व सम्मान भी किया गया …
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी को साथ लेकर बूथ स्तर गठन कर कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति सजक रहने की बात कही प्रदेश मंत्री कार्यक्रम संयोजक ज़हीर अंसारी ने पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हल्द्वानी जियाउद्दीन कुरेशी जी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि हल्द्वानी विधानसभा में पार्टी और अधिक मज़बूत होगी.. 15 सूत्रीय कार्यक्रम के प्रदेश सदस्य डॉ वारसी जी ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है ..
भाजपा में शामिल हुए जियाउद्दीन कुरेशी जी ने माननीय प्रधान मंत्री जी व मुख्यमंत्री धामी जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लिए समर्पित हो कार्य करने की बात कही उन्होंने भाजपा के प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मेहमूद हसन बंजारा, नगर उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद शाहीन अंसारी शमशाद हुसैन शाहिद हुसैन नूर मोहम्मद शुएब मिकरानी आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा कमाल अंसारी ने किया..

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page