Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट स्टेडियम रूद्रपुर में जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया

RS gill
Reporter

रूद्रपुर 08 नवम्बर, 2021- उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट स्टेडियम रूद्रपुर में जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल डाॅ0 नागेन्द्र शर्मा द्वारा क्राॅस कंट्री रेस को हरी झंडी दिखा कर किया गया। ओपन बालक वर्ग में नीरज नेगी प्रथम, शुभम डाबरे द्वितीय, भीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में काजल गौड़ प्रथम, जसकिरन कौर द्वितीय व मानसी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 40 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर राम, सुरेश बिष्ट ,रघुवीर सिंह, कैलाश सिंह, अनिल कुमार महेंद्र कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे । अंत में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी उधम सिंह नगर के द्वारा सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page