Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की समृद्धशाली के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की बैठक संपन्न

उत्तराखंड की समृद्धशाली के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की बैठक संपन्न
हल्द्वानी भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय धर्म सिंह रावत की जयंती पर आज यहां आनंद बाग में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तराखंड की बेहतरी और समृद्धिशाली के लिए युद्ध स्तर पर काम किए जाने का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि जिस अवधारणा के लिए उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ वह धरातल पर नहीं उतर पाई वक्ताओं ने कहा कि सभी को एक साथ एक दिशा में मिलकर जन जागरूकता लाते हुए काम करना होगा पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष दान सिंह रावल ने भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के गठन और इसके उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला इस दौरान कोरोनावायरस के चलते असमय मौत का शिकार हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं विधा रावत,लीला पांडे, बंशीधर, कटोरी देवी,मोहन चंद्र पांडे,वृजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह दसौनी को श्रद्धांजलि भी दी गई पार्टी के केंद्रीय सचिव नानक चंद लोहिया जी के आवास पर हुई बैठक में प्रकाश चंद्र जैन दयाशंकर जोशी एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा जितेंद्र रौतेला राजेंद्र बिष्ट आनंद बिष्ट सविता बिष्ट प्रकाश भट्ट भगवत सिंह रावत जितेंद्र अरोड़ा डूंगर सिंह कुंदन सिंह रावत बीएस भंडारी समेत अनेकों लोगों ने हिस्सा लिया

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page