Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रांसपोर्ट नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मारा छापा,पकड़ी अवैध शराब,,

जनपद नैनीताल को नशा मुक्त के जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से बिक्री की जा रही शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई ,सिटी मजिस्ट्रेट, एवं आबकारी विभाग, हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से ट्रान्सपोर्ट नगर क्षेत्र की दुकानों में तलाशी अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर दुकान संख्या (83) जोकि “साबरी बेगम” के नाम से आवंटित थी, की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान अभियुक्त अभिषेक तेजवानी पुत्र संजय तेजवानी मौजूद मिला, जिसके कब्जे से 24 पव्वा मैकडावल व्हिस्की, 48 पव्वा नोटी बाय व्हिस्की व 116 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी अभियुक्त का नाम: – अभिषेक तेजवानी पुत्र संजय तेजवानी । बरामदगी स्थलः – ट्रान्सपोर्ट नगर के अन्दर स्थित दुकान से । बरामद माल का विवरणः – विभिन्न मार्का के कुल 188 पव्वे देशी व विदेशी शराब,,, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नही करने दिया जाएगा , उन्होने लोगो से भी अपील की है कि इस तरह की अवैध शराब न खरीदे ये नकली भी हो सकती है इससे आपको नुकसान पहुंचा सकता है,,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page