Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षा में जिला स्तरीय समिति द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में कई लाभार्थियों लाभांवित हुए,

बागेश्वर
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षा में जिला स्तरीय समिति द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना वाहन मद में 8, गैर वाहन मद 01, होम स्टे 02 व ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना में 02 कुल 13 को लाभार्थियों के लिए 1 करोड, 75 लाख, 77 हजार की स्वीकृति दी गयी। साथ ही जिलाधिकारी ने शहर व आस-पास हेतु होम स्टे के प्राप्त आवेदनों पर संभावनाओं का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की भलीभांति जांच कर आवेदको को योजना से लाभांवित करें। उन्होंने लीड़ बैंक अधिकारी को निर्देश दियें कि वे सभी बैंक प्रबंधको से स्वंय संपर्क कर विभिन्न बैंको को भेजे जा रहें आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें, ताकि बेरोजगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा सकें।
समिति द्वारा गैर गैर वाहन मद में 55 लाख, वाहन मद में 08 प्रार्थना पत्रों पर 96 लाख, 52 हजार तथा दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना में 02 आवेदन पत्रों पर 22 लाख के साथ ही ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे हेतु 02 लाख 25 हजार स्वीकृत कर विभिन्न बैंको को भेजे गए। इस दौरान उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में वाहन मद के साक्षात्कार में संबंधित आवेदको से वाहन, व्यवसायिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोडना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए स्वरोजगार हेतु इच्छुक व्यक्तियों को विभिन्न योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों एवं बैकर्स को दियें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, कर अधिकारी हरीश रावल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या व आवेदक आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page