Connect with us

उत्तराखण्ड

आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तो हमारे नागरिकों की क्या अपेक्षा रहेगी।

नैनीताल

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद नैनीताल ने बताया है कि 31 मई 2022 को भारत सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनपद नैनीताल के एम•बी•पी•जी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी मे 10:00 बजे से आयोजित होना है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट प्रतिभाग करेंगे। एव जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एव जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं के लाभान्वित लाभार्थी के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा जिनसे माननीय प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान सीधे संवाद करेंगे।
भारत आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है इस अवसर पर लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री जी 11:00 बजे शिमला से संवाद करेंगे , केंद्र सरकार की 16 स्कीमें 9 विभागों के माध्यम से संचालित है उनके तहत लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे अधिकांश स्कीमों के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है।
यह योजनाएं समाज के सबसे गरीब वर्ग को लाभान्वित करती है इस लिए इस समारोह का नाम गरीब कल्याण सम्मेलन उचित प्रतीत होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस बात को समझना है कि इस योजनाओ के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार का सुधार आया और साथ ही जब से हमारा देश 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तो हमारे नागरिकों की क्या अपेक्षा रहेगी।
यह सम्मेलन पूरे देश भर में सभी जिलों में कराया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मेलन होगा जहां माननीय प्रधानमंत्री जी लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके जीवन में इन योजनाओं के बहुआयामी प्रभाव, जैसे कि रहने को घर, पीने को स्वच्छ पानी, खाद्यान्न, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका पर क्या प्रभाव पड़ा इसको जानेंगे।
इन महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, किसान सम्मान निधि , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण एवं शहरी, जल जीवन मिशन एवं, अमृत योजना प्रधानमंत्री सानिध्य योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण अनाज योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से संबंधित है।
इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वी किश्त भी जारी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page