Connect with us

उत्तराखण्ड

वैश्य महासभा द्वारा होली मिलन समारोह एवं भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,,

अजय कुमार वर्मा

हल्द्वानी ,वैश्य महासभा होली मिलन समारोह एवं भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में भजनों का गायन पं. विवेक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा, महामंत्री भवानी शंकर नीरज संरक्षक बिन्देश गुप्ता तथा महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने गणपति जी की मूर्ति के आगे दीप जला कर किया।
वैश्य महासभा अध्यक्ष आलोक शारदा ने बताया की होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है और हम सभी को मिलकर होली का यह उत्सव सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। महामंत्री भवानी शंकर नीरज ने कहा कि वैश्य महासभा हर साल होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें वैश्य महासभा के सभी घटक दलों के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध एवम सम्मानितजनों को आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, लालकुऑं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र केसरवानी, संरक्षक विनय लाहोटी, सुशील पप्पी, भगवान सहाय अग्रवाल, तरुण बंसल विनीत अग्रवाल, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, रेनू अधिकारी, मीनू गुप्ता,सविता लाहोटी सारिका केसरवानी,सीमा देवल,शालिनी जयसवाल ,भूमिका गोयल,सविता अग्रवाल, मंजुला ,सुषमा वार्ष्णेय युवा वैश्य महासभा कार्यकारी अध्यक्ष अतुल जायसवाल, रमेश केसरवानी, कपिल अग्रहरि, कनव अग्रवाल, अमोल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page