Connect with us

उत्तराखण्ड

सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा 4 मार्च को होली महोत्सव का आयोजन,

हल्द्वानी/सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 4 मार्च दिन शनिवार को हल्द्वानी में होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभागी टीमों द्वारा होली कार्यक्रम किया जाएगा,अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा श्रीमती दीक्षा पंत पांडे जी को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है,
संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने बताया कि कार्यक्रम श्री श्री गणपति बैंकेट होल नियर सेक्रेट हार्ट स्कूल पानी की टंकी के पास नहर कवरिंग रोड़ के पास में होगा, उन्होंने बताया कि होली महोत्सव कार्यक्रम थीम आधारित होगा,
समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी ने बताया है कि होली महोत्सव के लिए जो भी टीमे प्रतिभाग करना चाहती है
वह संस्था की होली महोत्सव संयोजक दीक्षा पंत पांडे जी के माध्यम से निशुल्क रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें, सारथी फाउंडेशन समिति परिवार के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page