Connect with us

उत्तराखण्ड

संकल्प यात्रा में हेमंत द्विवेदी ने दिखाया दम

अजय उप्रेती लालकुंआ

संकल्प यात्रा में हेमंत द्विवेदी ने दिखाया दम
हजारों समर्थकों के साथ किया संकल्प यात्रा का स्वागत
भाजपा से विधायक पद के सशक्त दावेदार हेमंत की लोकप्रियता का बढ़ रहा है ग्राफ
लाल कुआं विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के सशक्त दावेदार हेमंत द्विवेदी के समर्थकों की संख्या दिन पर दिन दिन दूनी रात चौगुनी की दर से बढ़ रही है आज उनके नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जिस प्रकार से विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाया उसने हेमंत द्विवेद्वी की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब को देखकर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट गदगद नजर आए उल्लेखनीय है कि हेमंत द्विवेदी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त दावेदार के रूप में उभरे हैं उनके समर्थन में उमड़ने वाली समर्थकों की बड़ी तादाद उनके दावे को बेहद मजबूत कर रही है पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी क्षेत्र में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं हमेशा जन संवाद कायम कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना व जरूरतमंद लोगों की मदद को सदैव तत्पर रहना तथा राजनीति के अलावा सामाजिक एवं धार्मिक तथा रचनात्मक कार्यों में भी उनके द्वारा बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना उन्हें जनता के बेहद करीब ला रहा है कुल मिलाकर लाल कुआं विधानसभा में मौजूदा समय में हेमंती बयार पूरे शबाब पर है

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page