Connect with us

उत्तराखण्ड

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में सामुदायिक जनमिलन केन्द्र धारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।ं

धारी – आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में ।ं क्षेत्रीय विधायक रामसिह कैडा एवं ब्लाक प्रमुख आशा रानी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारम्भ किया।
अपने सम्बोधन मे विधायक रामसिह कैडा ने कहा कि सरकार द्वारा यह जनकल्याकारी योजना पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए एक अहम कड़ी है। उन्होने कहा एक ही स्थान पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी विभागों की योजनाओं से लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा हमें इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होने कहा कि लोगों को निःशुल्क व अच्छा इलाज कराने के उददेश्य से सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्डों मे इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य आम जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
शिविर में चिकित्सा विभाग के साथ ही दन्त विभाग, प्रसूती, महिला कल्याण, महिला बाल विकास, ईएनटी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, राष्टीय किशोर कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड, एड्स, आयुर्वेदिक यूनानी, ई-संजीवनी आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों की जांच की गई तथा दवाईयां वितरित की गई। शिविर मंे कोविड 19 का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं एवं स्कूल बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कियेे गये। शिविर मे विभिन्न विभागों द्वारा 26 स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मेले में 1050 लोगों का पंजीकरण कराया गया व 712 लोगों की जनरल ओपीडी कराई गई, 23ं को टैलिकन्सलटेंसी, 225 को नैपकिन, 55 परिवार नियोजन काउसिलिंग, 45 आर्थो, 35 दंत चिकित्सा जाच, 12 प्रसूति, 52 टीबी, 22 कुष्ठ रोग, 63 अंधतानिवारण, 82 सुगर व बीपी जांच, 128 लाभार्थियों को होम्योपैथी दवायें वितरित, 96 को आयुर्वेदिक दवा, 1712 एलोपैथिक दवायें, 43 ई-संजीवनी शिविर में 91 लोंगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया।
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा व अन्य पेंशन के फार्म भरवाये गए। पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का डिजीटाईजेशन किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, एसीएमओ डा0 अनुपमा हृयांकी, डा0 हिमांशु काण्डपाल,डा0 लक्ष्मण, डा0 गुंजन के साथ ही क्षेत्रीय जनता, महिलायें एवं बच्चे उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page