उत्तराखण्ड
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर वार्डों में मतदाताओं की गणना के लिए संगणकों को दिया प्रशिक्षण ,
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में संगणकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें 60 वार्डों में मतदाताओं की गणना के लिए संगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा प्रभारी अधिकारी भी तैनात किए गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि संगणक 14 नवंबर से 8 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता की गणना तथा 13 दिसंबर को हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करेंगे। 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निवासी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्य की सतत निगरानी व समीक्षा के लिए प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित मतदाता प्रभारी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारियों में तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, खंड विकास अधिकारी दीवान सिंह कन्याल, बाल विकास परियोजना अधिकारी शीला रौतेला शामिल हैं।
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HarishBisht.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StTheresaSchool.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-1.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-2.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/09/Ad-KrishnaAmbulance.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/12/KhalsaNewsNation_logo-250x60-1.png)