Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह से रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

राजभवन नैनीताल

   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारियां प्राप्त की। पदाधिकारियों द्वारा रेडक्रॉस की विभिन्न समस्याओं व शासन में लम्बित प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

    राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इसके स्वयं सेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोग जुड़े इस पर योजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी रेडक्रॉस का सक्रिय सदस्य बनाने के प्रयास और तेज हो। राज्यपाल ने कहा कि नशा उन्मूलन में भी सोसाइटी को प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर इस पर साझी रणनीति तैयार करनी होगी। 

 इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव जोशी ने प्रदेश भर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविर, फर्स्ट एड प्रशिक्षण, राहत सामग्री वितरण आदि की जानकारी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर नैनीताल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नवनीत सिंह, सदस्य गणेश जोशी उपस्थित रहे। 

                                                                      
ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page