Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की,,

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page