Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ओएसिस स्कूल के कार्यक्रम में की ‘परीक्षा पे चर्चा‑2026’ ,

देहरादून, 06 फरवरी 2026। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने शुक्रवार को देहरादून के रायपुर स्थित ओएसिस स्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा‑2026’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ की तरह नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और क्षमताओं को परखने का अवसर मानना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम केवल छात्रों की शंकाओं का समाधान ही नहीं करता, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से बेहतर बनने की प्रतिस्पर्धा करें और किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्पष्ट उद्देश्य, दृढ़ संकल्प, अनुशासन तथा निरंतर प्रयास को आधार बनाएं।राज्यपाल ने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रश्न को सही ढंग से समझना बहुत आवश्यक है, क्योंकि स्पष्ट प्रश्न के साथ ही उत्तर सही और सार्थक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर चुनौतियों को स्वीकार करने और कठिन परिश्रम से आत्मविश्वास बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, स्कूल के चेयरमैन राकेश ओबेरॉय, निदेशक राघव ओबेरॉय, प्रधानाचार्य संजीव बाटला तथा स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page