Connect with us

उत्तराखण्ड

गोविंद सिंह भाकुनी को काठगोदाम इकाई का अध्यक्ष और भुवन चंद्र जोशी को महामंत्री मनोनीत किया,,


अजय कुमार वर्मा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा काठगोदाम नगर ईकाई का पुनर्गठन करते हुए काठगोदाम के वरिष्ठ व्यापारी एवं इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद सिंह भाकुनी जी को काठगोदाम इकाई का अध्यक्ष और भुवन चंद्र जोशी जी को महामंत्री मनोनीत किया, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी द्वारा दोनों नवमनोनित अध्यक्ष महामंत्री जी को काठगोदाम इकाई का विस्तार कर व्यापारियों की आवाज को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया,उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के संरक्षक एवं प्रदेश व्यापार मंडल के संगठन मंत्री मदन फर्त्याल जी,महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला महामंत्री उर्वशी बोरा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल,चंद्र शेखर पंत, राजेश अग्रवाल,रूपेंद्र नागर, हितेंद्र भसीन, नवनीत राणा, दिगंबर वर्मा, सौरभ भट्ट, मधुकर बनोला, पवन वर्मा, कृष्णा फुलारा, पवन जोशी सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी।नवमनोनित नगर अध्यक्ष काठगोदाम गोविंद सिंह भाकुनी जी एवं महामंत्री भुवन चंद्र जोशी जी के द्वारा संगठन का आभार जताते हुए संगठन हितों के लिए कार्य करते हुए काठगोदाम ईकाई को मजबूती प्रदान करते हुए नैनीताल जिले की सबसे मजबूत इकाई बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है,

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page