Connect with us

उत्तराखण्ड

हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

आजादी का अमृत महोत्सव
हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के युवा एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सारथी फाउंडेशन समिति ने जज फार्म चोटी मुखानी मैं घर घर जाकर घरों में तिरंगे लगवाए और इस अवसर पर सभी के साथ देश भक्ति के गीत भी गाए और भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे भी लगाए,
इस अवसर पर सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि सारथी जिस भी कार्य को करता है तो वह धरातल पर दिखता है और जो दिखाई दे वही कार्य करना चाहिए।
नवीन पंत ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री और युवा मुख्यमंत्री ने आह्वान किया और सभी लोग घरों से निकल कर गली गली इस झंडा अभियान को चला रहे है वाकई यह बहुत ही सुंदर है और इससे आजादी के महत्व को समझा जा सकता है की जिस समय हमें आजादी मिली होगी उस समय हमारे पूर्वज कितने खुश हुए होंगे आज आजादी के 75 वर्ष के बाद हम इसे महसूस कर सकते है।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन,हुकुम सिंह कुंवर, गिरिश चंद्र लोहनी,राजेश पंत,देवीदत्त सुयाल,बी डी शर्मा,गोविंद कश्यप,कंचन कश्यप,दीप्ति चुफाल,रश्मि पांडे,जाकिर हुसैन,भवानी सूठा,लक्ष्मीदत्त नेगी आदि ने भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page