Connect with us

उत्तराखण्ड

वैक्सीनेशन कार्यक्रम को आपसी समन्वय से शतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला अधिकारी धीरज गरब्याल

आज , जिलाधिकारी नैनीताल , श्री धीराज गरब्याल की अध्यक्षता में vc के माध्यम से कोविड सम्बन्धी बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वैक्शीेनेशन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। सभी उपस्थिति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को आपसी समन्वय से शतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एंव रामनगर को निर्देशित किया गया कि निजी विद्यालयों के साथ बैठक आयोजित कर सभी पात्र बच्चों को वैक्शीनेशन हेतु प्रेरित किया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी कोविड केयर सैन्टर एवं आक्सीजन प्लान्ट आदि का समुचित रखरखाव करते हुये अनुश्रवण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। कोविड की रोकथाम एंव बचाव हेतु आम जनता को मास्क एंव सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाय। विद्यालयों मे किसी भी बच्चे में कोराना के लक्षण पाये जाने की स्थिति में तुरन्त आइसोलेट किया जाय। उक्त बैठक में श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी, नैनीताल, डा0 संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल, डा0 भागीरथी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल ,श्री के0एस0रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी एंव समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page