Connect with us

उत्तराखण्ड

क्वैराली-तोक में पेयजल संकट गहराया

क्वैराली-तोक में पेयजल संकट गहराया 
चम्पावत। गुमदेश क्षेत्र के किमतोली के क्वैराली-तोक में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों ने जल्द शासन-प्रशासन से पेयजल संकट दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने समय रहते हुए समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्वैराली तोक में रहने वाली शांति देवी, आशा देवी, ललिता देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा देवी, राकेश कुमार, संदीप कुमार, करन कमार, संजय राम, भुवन राम, पूरन राम ने बताया कि पानी की समस्या क्षेत्र में वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि तोक में पेयजल आपूर्ति के लिए मात्र एक हैंडपंप लगा हुआ है। गर्मियों के दिनों में हैंड पंप में जल स्तर काफी कम होने के चलते कई किलोमीटर दूर जाकर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि तोक में 25 अनुसूचित जाति परिवार रहते हैं। जिनके लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि कई बार विभाग से पेयजल योजना बनाने की मांग कर दी है, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि क्वैराली तोक में एक हैंड पंप लगा है। जल जीवन मिशन में किमतोली पेयजल योजना प्रस्तावित 

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page