Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रीना जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कलेक्ट्रेट से तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। इतना ही नही इसके माध्यम से उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी प्रबल करता है।  उन्होंने कहा ‘तिरंगा’ देश को जोड़ने के साथ-साथ हमारे भीतर राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के भाव जागृत करता है।

उन्होंने कहा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है।

उन्होंने जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में ध्वज फहराने की अपील भी की।

रैली में साईकिल एसोसिएशन के भूपेश कनवाल, अनिल भाकुनी, हरीश जोशी, सुन्दर सिंह बोरा सहित पर्यटन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page