Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि भारत सरकार की लाभान्वित सेवा आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को दिया जाए।

हल्द्वानी
 • जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि भारत सरकार की लाभान्वित सेवा आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को सुगमता से आयुष्मान कार्ड मिल सके,

 •  जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत समस्त तहसीलदारो, पट्वारी/लेखपालों एवं तहसील क्षेत्र के समस्त जन सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेन्टर) के संचालकों की तीन दिन के भीतर बैठक आहूत कर जन सेवा केन्द्रों (कॉमन सर्विस सेन्टर) से आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उक्त सेवा का लाभ आम जनमानस को मिल सके, इसके लिए उपजिलाधिकारी अपने स्तर से पटवारी/लेखपाल से उनकी ग्रामसभा में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाना भी सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page