Connect with us

उत्तराखण्ड

बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में गरिमामय विदाई समारोह,,

हल्द्वानी, 07 फरवरी 2026।बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित हुआ। हेड बॉय कुणाल कार्की और हेड गर्ल नेहा चौधरी ने दीपप्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्थापक श्रीमती निरूपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलकराज तलवार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उपप्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, सलाहकार श्रीमती के. दत्ता, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट सहित शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती हिमानी जोशी ने किया, जबकि रूपरेखा मिस वंदना ठाकुर और श्रीमती हिमानी जोशी ने तैयार की। कक्षा 11 के शौर्य बिष्ट, अनिरुद्ध जायसवाल व अर्चना पंत ने आरंभ किया, पास्टर जोसफ ने प्रार्थना की।प्रार्थना, मंत्रोच्चार, काव्यपाठ, भाषण, युगल गीत, नृत्य व संगीत ने समारोह को उल्लासपूर्ण बनाया। प्रधानाचार्या मीना सती ने अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मकता की प्रेरणा दी। हेड बॉय-गर्ल के उद्बोधन, शिक्षकों के आशीर्वाद, दुर्गा स्तुति व समूह नृत्य ने आकर्षण बढ़ाया। उपप्रधानाचार्य ने आभार माना व तनावमुक्त जीवन की सलाह दी।विशेष आकर्षण ‘मिस्टर एंड मिस बियरशिवा’।रैम्प वॉक, प्रतिभा प्रदर्शन व प्रश्नोत्तर में वंश पांडे (मिस्टर बियरशिवा) व नेहा चौधरी (मिस बियरशिवा) विजेता बने।उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मान:सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति: आर्या व आध्या वार्ष्णेयइंग्लिश में सर्वश्रेष्ठ: जिज्ञासा डंगवालआचरण में सर्वश्रेष्ठ: भास्कर आर्या, वंश पांडे, तन्मय जोशी, प्रतिभा, प्रीति बगड़वाल व आर्या वार्ष्णेयसीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर एकता भाकुनी सहित सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या व उपप्रधानाचार्य ने उपहार भेंटे। मोमबत्ती प्रज्वलन, गीत व राष्ट्रगान से समारोह समाप्त हुआ।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page