Connect with us

उत्तराखण्ड

16 दिसम्बर को विजय दिवस अकीदत के रूप में मनाया जायेगा।,,

हल्द्वानी – 16 दिसम्बर को विजय दिवस अकीदत के रूप में मनाया जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कैम्प कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर विजय दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.कर्नल सेनि0 जीएस बिष्ट को निर्देश दिये हैं कि विजय दिवस कार्यक्रम के लिए समय रहते सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि विजय दिवस की तैयारियों की सम्बन्ध में जो भी कार्य साैंपेे गये है उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री बिष्ट ने बताया कि 1971 मे भारत पाक युद्व के दौरान भारत की विजय के उपलक्ष्य मे विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक युद्व मे शहीद हुये सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा शहीदो की वीरांगनाओं तथा युद्व मे शामिल सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 16 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहीद मैमोरियल स्थल पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सन् 1971 भारत पाक युद्व के शहीदों, वीरांगनाओं, आश्रितों व यु़द्ध दिव्यांग सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,सीओ बीएस धौनी,कैप्टन सेनि जीएस भण्डारी, प्रेम सिह ऐरी के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page