Connect with us

उत्तराखण्ड

हर घर त्रिरंगा कार्यक्रम को लेकर हलद्वानी विधान सभा में संयोजक व सह संयोजक।

हल्द्वानी विधानसभा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बने संयोजक व सह संयोजक

       आजादी महोत्सव के तहत होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी बैठक भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी मैं संपन्न हुई l
  जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नैनीताल जिले में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक की जानकारी दी। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी विधानसभा में संयोजक  *भुवन जोशी* एवं सह संयोजक *संजय* *दुम्का* हर घर तिरंगा अभियान को देखेंगे। उन्होंने कहा की आजादी के इस महोत्सव में प्रत्येक घर में हर घर तिरंगा लहराए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल करने की दृष्टि से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह गौरव का पल कि हम सब इस आजादी के महोत्सव के भागीदार बनेंगे ।

संयोजक भुवन जोशी ने कहा हल्द्वानी विधानसभा मैं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक कार्य योजनाएं बन चुकी है। उन्होंने बताया 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं बूथ में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली जायेगी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथों में बूथ अध्यक्ष के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। हल्द्वानी शहर भव्य दिव्य दिखे इसके लिए प्रमुख मार्ग प्रमुख चौराहे एवं प्रतिष्ठानो में तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं मैं इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। हल्द्वानी विधानसभा में 15000 तिरंगा झंडे लगाए जाएंगे। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक परिवार इस आजादी के महोत्सव को अपने घर तिरंगा लहराए।

मंच पर मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला श्री तरुण बंसल मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मनीष पाल उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page