Connect with us

उत्तराखण्ड

वैश्य महासभा हल्द्वानी के गणेश महोत्सव में 3 से 9 वर्ष के आयु के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया,,


रिपोर्टर अजय कुमार वर्मा

वैश्य महासभा हल्द्वानी के गणेश महोत्सव कार्यक्रम में आज दिन की शुरुआत सुबह 8:00 बजे रामलीला ग्राउंड में गणेश जी की आरती से हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। शाम के कार्यक्रम की शुरुआत प्रवचनों से हुई। उसके बाद आनंदा एकेडमी, राजमणि डांस ग्रुप आदि विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात 3 से 9 वर्ष के आयु के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ जिसकी थीम देशभक्ति और धार्मिक-सांस्कृतिक थी। आज के विशिष्ट अतिथि विधायक लालकुआं मोहन बिष्ट, रेनू अधिकारी, कनक चंद्रा, मोहिनी रावत ने बताया कि वैश्य महासभा विगत कई वर्षों से क्षेत्र का सबसे बड़ा गणेश महोत्सव का आयोजन करती आ रही है और समाज में एकता का संदेश भी दे रही है। अध्यक्ष आलोक शारदा और महामंत्री भवानी शंकर नीरज ने सभी अतिथियों को पटका पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेम गुप्ता, भगवान सहाय अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सुधीर जैन, शैलेश गुप्ता ऋषि, राशि जैन, वैभव गुप्ता गांधी, राम किशोर अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, सीमा देवल आदि सदस्य उपस्थित थे।विपुल अग्रवाल कपिल अग्रहरि मीडिया प्रभारी वैश्य महासभा आदि उपस्थित थे,,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page