Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 21वें राज्य स्थापना दिवस मनाये जाने हेत वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से साथ महत्वपूर्ण बैठक ली।

RS. Gill
Reporter

रूद्रपुर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 21वें राज्य स्थापना दिवस मनाये जाने हेतु 06 नवम्बर दिन शनिवारे को देर सांय विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होने निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाये। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों, स्वंय सेवी संस्थाओ व एनजीओ द्वारा कोविड काल, आपदा एवं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है उनको सम्मानित करें। उन्होने कहा कि इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित लोगों को उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाये। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित महोत्सव के दौरान आयोजि होने वाले कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से किया जाये। उन्होने कहा कि कार्यक्रमों की संख्या नही गुणवत्ता एवं गरिमा के साथ आयोजन किया जाये व कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर पेन्टिंग, निबन्ध व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि 8 नवम्बर को क्राॅस-कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा एवं 9 नवम्बर को पुलिस लाईन रूद्रपुर से गांधी पार्क रूद्रपुर तक मार्च पास्ट किया जायेगा।
उन्होने बताया कि शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं उनके परिजनों एवं राज्य आन्दोलनकारियों को तहसील एवं जनपद स्तर पर सम्मानित किया जायेगा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क रूद्रपुर में किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर आम जनता को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जागरूक करने हेतु सभी विभागों के स्टाॅल लगाये जायेगें। उन्होेने बताया कि आपदा के दौरान जिन लोगों ने उत्कृष्ट कार्य किया है, पैरा ओलम्पिक के कांस्य विजेता मनोज सरकार एवं जिन गांवों में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज शत-प्रतिशत लगाई जा चुकी है उन गांवों के ग्राम प्रधानों, आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के लाभार्थियों एवं विभिन्न विभागों के योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक आदि का वितरण किया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसपी ममता बोरा, मिथिलेश कुमार, कलेक्ट्रैट ओसी नरेश दुर्गापाल उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page