Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में आए शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर किया स्वागत

block

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डामकोठी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा में आए शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत करते हुए कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे। देवभूमि में आए शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए उच्च स्तर पर एक व्हाट्सप्प ग्रुप भी बनाया गया है और वे स्वयं इस ग्रुप से जुड़े हैं।
उन्होंने कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, शासन एवं जिला प्रशासन की भी सराहना की। इस दौरान विधायक श्री आदेश चौहान, श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page