Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किए नीब करौली महाराज दर्शन

यू एस सिजवाली भवाली

भवाली। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व सांसद वर्तमान भाजपा प्रवक्ता बलराज पासी ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौली महाराज के दर्शन किए। भाजपा कार्यकर्ताओं व मंदिर समिति ने फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़कर महाराज के दर्शन किए। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने उन्हें महाराज सभी मंदिरों के दर्शन कराएं। आधा घण्टा मंदिर में रहकर देश व लोगो की खुशहाली की प्राथना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर शांति मिलती है। महाराज की कृपा से देश दुनिया में हर कोई महाराज के दर्शनों के लिए आता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, पवन भाकुनी,शिवांशु जोशी, कंचन साह, भावना मेहरा,
मीना बिष्ट, वर्षा आर्य, प्रगति जैन, प्रदीप साह भयु, जुगल मठपाल आदि रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page