Connect with us

उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ ,,अजय भट्ट

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल जिले की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को नैनीताल जिला प्रभारी श्री पुष्कर सिंह काला ने आगामी नैनीताल जिले के सभी मण्डलो में होने वाले आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। उन्होने कहा कि आगामी दिनो में हरेला पर्व, वृक्षारोपण अभियान, बूथ सशक्तिकरण प्रधानमन्त्री जी के मन की बात एवं हर घर तिरंगा जैसे आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम सभी मण्डलो में सम्पन्न होगे। सभी मण्डल अध्यक्ष आगामी कार्यक्रमों को अपने मण्डलो एवं बूथों में इन कार्यक्रमो को सम्पन्न करायेगे।

केन्द्रीय एवं रक्षा राज्य मन्त्री श्री अजय भट्ट ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है आज सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा राज्य मन्त्री बनने का जो मुझे अवसर प्राप्त हुआ प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है।

बैठक में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, प्रदेश मन्त्री श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रकाश रावत, कुमाऊ मीडिया प्रभारी श्री उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, श्री हरिमोहन अरोरा, श्री प्रताप बोरा, श्री संजय दुम्का, श्री भुवन जोशी, श्री हरीश भट्ट, श्री दिनेश खुल्बे, श्री विनीत अग्रवाल, श्रीमती रूचि गिरी, श्री नवीन भट्ट, श्री दीपक जोशी, श्रीमती कमला आर्या, श्री मुकेश बेलवाल, श्री संजीव कुवर, श्री पुष्कर जोशी, श्री राजेन्द्र भाकुनी, श्री योगेश रजवार आदि लोग उपस्थित थे।

बैठक का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी एवं कमल नयन जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page