Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर – जिला सूचना अधिकारी गोविंद बिष्ट को पत्रकारों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई…

जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट का स्थानांतरण पिथौरागढ़ हो गया है। उनके स्थानांतरण पर उन्हें कार्यालय अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों द्वारा भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 जिला सूचना कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में गोविंद बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उनके सेवाकाल में प्रमुख जनपद रहा है। यहां के अधिकारियों, पत्रकारों व विभागीय कर्मचारियों के सहयोग को हमेशा याद रखेंगे। नए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि श्री बिष्ट की कार्यशैली पर कार्य चलता रहे तथा आपसी सहयोग बना रहे। 

कार्यक्रम में सूचना विभाग के  दीप चंद्र भटट, रोबिन सिंह व सुनील कुमार ने श्री बिष्ट के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने श्री बिष्ट से काफी कुछ सीखा है।वहीं इस दौरान जिलापत्रकार संगठन जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, उपाध्यक्ष महिप पांडेय हिमांशु गढ़िया,शंकर पांडेय,जगदीश उपाध्यय,हिमांशु जोशी, राजकुमार परिहारविशन लुम्याल, गिरीश चंद्र, नवीन कुमार, आदि उपस्थित लोगों ने जिला सूचना अधिकारी को शाल व प्रतिक चिन्ह देकर भावभीनीपिथौरागढ़ जनपद के लिए विदाई दी गई।
ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page