Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

आज दिनांक 10 अगस्त बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री महेन्द्र भट्ट जी का प्रथम बार हल्द्वानी आगमन हुआ । माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का ढोल नगाड़े पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी वहा से तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर वहाँ से तिरंगा यात्रा के साथ वाहनो के काफिले के संग बाजार क्षेत्र अग्रसेन चौराहा, नैनीताल नोड तिकोनिया मार्ग से होते हुए निकट जजी कोर्ट शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा जी पार्क में पहुंचे।

तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होने तिकोनिया चौराहा पर पण्डित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वृक्षारोण किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में कहा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिको के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पो को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है ।

जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट, महापौर जी डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्रीमती सरिता आर्या, श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री राम सिंह कैड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री दीपक मेहरा, श्री प्रकाश रावत, श्री भुवन जोशी, श्रीमती बेला तोलिया, श्री विरेन्द्र बिष्ट, श्री तरूण बंसल, श्री चन्दन सिंह बिष्ट, श्री कुन्दन लटवाला आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी एवं कमल नयन जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page