Connect with us

उत्तराखण्ड

सर्व शक्तिमान शिव ही हैं मृत्युलोक के महानायक महात्मा सत्यबोधानंद

सर्व शक्तिमान शिव ही हैं मृत्युलोक के महानायक महात्मा सत्यबोधानंद
अजय उप्रेती लालकुआ

लालकुआं महात्मा सत्यबोधानंद ने यहां चल रही शिव कथा के चौथे दिन भगवान भोलेनाथ के विभिन्न अवतारों की महिमा का बखान करने के साथ कहा कि बैकुंठ लोक की जिम्मेदारी श्री हरि नारायण की ब्रह्मलोक की ब्रह्मा की तो मृत्युलोक के संपूर्ण जीव जगत की जिम्मेदारी भगवान भोलेनाथ के हाथों में है उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ही मृत्युलोक के अधिनायक हैं उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का अलंकार मानव को श्रेष्ठ जीवन जीने की सीख देता है उनके मस्तक पर चंद्रमा और गंगा निर्मल एवं पावनता का प्रतीक है अर्थात भगवान भोलेनाथ को निर्मल मन एवं पावन हृदय वाला सेवक ही पसंद है उन्होंने कहा कि भगवान शिव के समीप नंदी बैल परिश्रम का और बाघम्बर साहस का प्रतीक है अर्थात भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने वाले को साहसी एवं परिश्रमी होना जरूरी है उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के शरीर पर भस्म लेपन इस बात का संकेत है कि पांच तत्वों से बना शरीर एक दिन पंचतत्व में ही मिल जाएगा और यह मानव तन मुट्ठी भर राख में बदल जाएगा इस सत्य को जीवन में हमेशा समझना चाहिए महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि शिव कथा श्रवण करने से मनुष्य को 33 कोटि देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है इस अवसर पर महात्मा प्रचारिका बाई सावित्रीबाई आलोकानंद प्रभाकरानंद मानसानंद सुमन ने शिव महिमा के प्रसंग सुनाकर प्रेमी जनों को भक्ति रस से सराबोर किया शिव कथा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी सरस्वती ऐरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी रवि शंकर तिवारी जीवन कबडवाल भोला दत्त कफल्टिया स्वामीनाथ राजेंद्र चौहान महेश पांडे नंदन सिंह भगवानदास वर्मा रणवीर सिंह जगबीर सिंह मीना रावत कपिल गोयल रश्मि कबडवाल अजय उप्रेती तारा पांडे नंदी भटृ गोविंदी देवी शांति सुमन माला सिंह विंध्यवासिनी निर्मला बिष्ट मनजीत कौर भुवन चंद्र भट्ट पुष्पा भट्ट उर्मिला अग्रवाल देवेंद्र भंडारी मदन लाल गुप्ता हरिश्चंद्र समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद थे

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page