Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही ऑल्टो कार भवाली में दुर्घताग्रस्त,,

भवाली भीमताल रोड़ स्थित फरसोली में हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार हल्द्वानी जा रहे डंपर से टकरा गई। जिससे कार के परचकखे उड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि कार चालक गाड़ी में फंस गया। चीख पुकार सुन आस पास के लोग घरों से बाहर निकल आये। स्थानीय लोगो ने 108 व पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार फरसोली में डंपर से टकरा गई। जिसमें केवल 30, अनुज कोठारी 20,
जय वीर 44, खुर्शीद 35 को डॉक्टर शोभित चंद्रा ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस स्थानीय लोगो ने कार में बैठे पाँचो लोगो को बाहर निकाला। कार चालक को बड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिससे उनके दोनों पैर गाड़ी में फंस गए। बगल में बैठे व्यक्ति के सर व जबड़े में ज्यादा चोट लग गई। तीन अन्य लोगो को भी हल्की चोटे लगी है। 108 कि जरिए सभी को भीमताल सीएचसी भेजा गया है।
कोतवाली ए एस आई नारायण प्रकाश ने बताया कि सभी को वाहन से निकालकर भीमताल सीएचसी भेजा गया है। चिकित्सा अधिकारी जे एस पांगती ने बताया कि चालक और एक यात्री को काफी चोट लगी थी, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page