Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीदे आज़म भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह द्वारा “शहीद भगत सिंह, आजादी आंदोलन और वर्तमान समय” पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में किया सम्बोधित,,


हल्द्वानी शहीदे आज़म भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज 8 अप्रैल के ही दिन भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने जनता के खिलाफ पेश किए जा रहे ट्रेड डिस्प्यूट बिल और पब्लिक सेफ्टी बिल के खिलाफ इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बहरों को सुनाने के लिए धमाका किया था । आज फिर से विचारों के धमाके की जरूरत है। शहीद भगत सिंह और उनके साथी- क्रांतिकारियों के विचारों को फैलाने की आज सबसे ज्यादा जरूरत है। न्याय, समानता, सांप्रदायिक सद्भाव और वास्तविक स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए सभी धर्मों के लोगों की व्यापक एकता आपसी भाईचारे को मजबूत कर ही समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि, “लोकतांत्रिक अधिकार, दलितों और उनके अधिकारों के लिए समानता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता भगत सिंह की एक विरासत थी जिसे अक्षुण्य रखना जरूरी है।”
उन्होंने कहा कि, “आजादी की लड़ाई एक कंपनी राज को खत्म करने की लड़ाई थी आज देश में मजदूर किसान के खिलाफ चुनावी बॉन्ड की घूस के आधार पर अडानी अंबानी का नया फासीवादी कॉरपोरेट कंपनी राज चल रहा है इसको भी हटाने की जरूरत है। तभी मजदूर किसानों को उनके वास्तविक हक मिल सकते हैं।”

इस मौके पर पर्यावरणविद और भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय मेंटर डा रवि चोपड़ा ने कहा कि, “अभी देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है, चुनाव को भी इसी आंदोलन के विस्तार के रूप में देखना चाहिए अन्यथा देश का लोकतंत्र ही खतरे में पड़ जायेगा। सभी जागरूक नागरिकों को इसके लिए आगे आना होगा।”

गोष्ठी के अंत में संविधान, लोकतंत्र, सांप्रदायिक सद्भाव, सामाजिक न्याय को बुलंद करते हुए इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के दलों और अन्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोगों ने भागीदारी की, जिनमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा गणेश उपाध्याय, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री डी के कोटलिया, सर्वोदय मंडल अध्यक्ष इस्लाम हुसैन, ट्रेड यूनियन ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, पछास के चंदन, महेश, सदभावना समिति के अजय जोशी, आप के देवेन्द्र कुमार, अब्दुल कादिर, कर्मचारी नेता यतीश पंत, प्रकाश फुलोरिया, जनवादी लोक मंच के मनोज पाण्डे, हेम जोशी, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, संजय रावत, परिजात, प्रभात पाल, राजेन्द्र जोशी, अफसर अली, हबीब, मोहिनी देवी, पूर्व सैनिक एन डी जोशी, के डी पाण्डे, गोपाल सिंह बिष्ट, शानू खान, रईस, कौशल पाठक, अमित आदि शामिल रहे।

संचालन भाकपा (माले) जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने व श्रीकांत खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page