Connect with us

उत्तराखण्ड

कनाडा विदेश भेजने के नाम पर लगभग 53 लाख की धोखाधड़ी के फरार अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस ने साईबर सैल की मदद से पटियाला (पंजाब) से किया गिरफ्तार

दिनांक सूचना 18.01.2022 को वादी रमेश कम्बोज निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी।
जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हरबंस। सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्दवानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस टीम अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
अनीस अहमद व0उ0नि0 कोतवाली रामनग उ0नि0 जोगा सिहं कोतवाली रामनगर हे0 कानि अनिल कुमार कानि0 अरविन्द कुमार- साईबर सैल हल्दवानी नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page