Connect with us

उत्तराखण्ड

दो दिवसीय कैंप में कुल 475 लोगों के वैक्सीन लगाई गई महबूब अली।

दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन नई बस्ती हक्कानी मस्जिद के पास जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल महबूब अली जी द्वारा किया गया कैंप में पहले दिन दिनांक 24,11, 2021 को बनभूलपुरा क्षेत्र के 250 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। कैंप में दूसरे दिन 25-11-2021 को 225 लोगों ने वैक्सीनेशन कैंप मैं वैक्सीन लगवाई। दो दिवसीय कैंप में कुल 475 लोगों के वैक्सीन लगाई गई कैंप में महिलाओं द्वारा वैक्सीनेशन कराने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। मोर्चे द्वारा हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल ,कालाढूंगी ,लाल कुआं, मैं मस्जिद एवं मदरसों में लगभग 25 वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया गया, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला नैनीताल में जो 5000 लोगों के वैक्सीनेशन कराने का लक्ष रखा था वह 25, 11, 2021 को आज पूरा हो गया।
इस इस पूरे कार्य में मेरे सहयोगी रहे नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत अग्रवाल जी, नगर महामंत्री भाजपा प्रताप रेकवाल जी, नगर महामंत्री मधुकर जी ,उपाध्यक्ष मनीष पाल जी ,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जहीर अंसारी जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी डॉ वारसी जी ,जिला महामंत्री अली नक्वी, जिला उपाध्यक्ष इलियास ,जमील अहमद ,दानिश सिद्दीकी, मोहम्मद राजा ,गजाला कमाल ,राजा कमाल, नगर अध्यक्ष युसूफ मलिक, नगर महामंत्री अमन अल्वी, नगर उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद, नदीम खान ,माजिद हुसैन, मुशेब,आबिद हुसैन ,फईम ,रईस अहमद आदि रहे।
हाजी महबूब अली जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page