Connect with us

उत्तराखण्ड

एक पौधा – एक संकल्प”

यू एस सिजवाली भवाली

भवाली एरो इंस्टीट्यूट द्वारा “एक पौधा – एक संकल्प” पौधारोपण अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने के लिए घरों में पौधे लगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि देवभूमि व्यापार मंडल भवाली अध्यक्ष सूरज सिंह मेहरा का छात्र हर्षित बिष्ट द्वारा बैज लगाकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पिछले वर्ष अभियान के विजेता छात्र-छात्राओं हिमानी जोशी, सुषमा आर्य और राहुल कुमार आर्य को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें अभियान के अंतर्गत छात्र छात्रा को अपने घरों में पौधारोपण कर, संस्थान के व्हाट्सएप नंबर पर अपनी सेल्फी के साथ पौधा लगाते हुवे फोटो भेजकर पौधे का संवर्धन एवं संरक्षण करना होता है। कुछ माह बाद लगाये गए पौधों का निरक्षण कर तीन छात्रों को संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष पुरुस्कृत किया जाता है। मौके पर मुख्य अतिथि सूरज सिंह मेहरा ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना कर, युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की बात कही। वही संस्थान के प्रबन्धक हितेश साह ने बताया कि “एक पौधा – एक संकल्प” अभियान छात्रों को पौंधा लगाने व प्रकृति से जोड़ने के लिए संस्थान का एक छोटा सा प्रयास है। इससे भविष्य के प्रति समाज व छात्रों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी क्योंकि पौधरोपण हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। छात्र छात्राओं को पौधारोपण के लिए संतरे, आडू, खुमानी, माल्टा, नीबू, तेजपत्ता आदि के 150 से अधिक पौधे बाँटे गए। कार्यक्रम में प्रियंका चिलवाल, संदीप कुमार आर्य, हर्षित बिष्ट, चेतना सनवाल, चित्रा आर्य, हिमांशु पाण्डे, लता मेहरा, अमीषा टम्टा, शशिकांत, ब्रजेश सागर सहित संस्थान के छात्र छात्रा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page