Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित,,

RS GILL journalist

रूद्रपुर – अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह की अध्यक्षता में कलक्टेªट सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिये पुलिस, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीम बनाकर निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जायें। उन्होने शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर चैकिंग किया जाये, यदि शिक्षक भी तम्बाकू का सेवन करते हुये पाये जाते है तो सम्बन्धित के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू बेचते हुये पाया जाता है तो दुकानदार का भी चालान किया जाये। उन्होने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों व ग्राम पंचायतों में तम्बाकू से होने वाले दुस्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों को तम्बाकू मुक्त किया जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों व काॅलेजो में प्रचार-प्रसार के साथ काउंसलिंग भी करें ताकि युवा नशा से दूर रहें। उन्होने कहा कि जेलों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम तम्बाकू एवं नशे को रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि कार्यालयों, चैकी, थानो, सार्वजनिक स्थलों आदि पर तम्बाकू निषेध का बोर्ड लगाया जाये।
बैठक में एसपी मनोज कत्याल, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक आबकारी खीमानन्द शर्मा, एडीपीआरओ‌,महेश कुमार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page