Connect with us

उत्तराखण्ड

मण्डी प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मण्डी व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित,,

जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में आज मण्डी समिति के निरीक्षण भवन में मण्डी प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मण्डी व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि पर्वतीय क्षेत्र से आने-जाने वाले फल-सब्जी के वाहनों को पर्यटन सीजन में वाहनों को रास्ते में काफी देर तक पुलिस द्वारा रोका जाता है। जिस कारण फल-सब्जियां खराब हो जाती हैं। उक्त के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि परिस्थति वश कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जाना अति आवश्यक होता है। अन्य समय के लिए वाहनों के आवागमन में किसी भी प्रकार की रोक नहीं की जाती है। बारी-बारी से लाईन वाईज वाहनों को पास किया जाता है। जो ट्रेफिक एवं कानून की व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अति-आवश्यक है। सभी बिन्दुओं पर बैठक में काफी गहराई से चर्चा के बाद सकारात्मक निर्णय लिये गये कि भविष्य में पहाड़ से फल-सब्जी लाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को भी रास्ते में पुलिस द्वारा आने जाने के दौरान केवल परिस्थिति वश ही रोके जायेंगे। मण्डी प्रशासक, एस० पी० सिटी द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि सभी वाहनों को अनावश्यक नहीं रोका जायेगा। केवल परिस्थतिवश ही वाहनों को रोका जायेगा एस० पी० सिटी द्वारा यातायात निरीक्षक का मो० नं० भी समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों के साथ शेयर कराया गया। बैठक के अन्त में व्यापारियों द्वारा प्रशासन द्वारा लिए गये समाधान पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में श्री हरवंश सिंह एस० पी० सिटी, श्रीमती ऋचा सिंह प्रशासक / सिटी मजिस्ट्रेट, मण्डी समिति, मण्डी समिति सचिव श्री दिग्विजय सिंह देव पुलिस विभाग के यातायात निरीक्षक श्री राकेश सिंह माहरा, के० सी० जोशी, दीपक पाठक, जीवन कार्की आवेश गर्ग नन्दा वल्लभ ब्रजवासी आदि व्यापारी नेता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page