Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में गोल्ज्यू सन्देश यात्रा का भव्य स्वागत

Jarnarlist U S Sijwali: bhawali

भवाली में गोल्ज्यू सन्देश यात्रा का भव्य स्वागत

भवाली: गोल्ज्यू सन्देश यात्रा 31 देवस्थलों का भ्रमण कर गुरूवार को नगर के पौराणिक देवी मंदिर में पहुँची। जहाँ भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर के लिए रवाना हुई।
नगर में गोल्ज्यू संदेश यात्रा के स्वागत के लिए सुबह से भक्त देवी मंदिर में तैयारी में जुटे रहे। शाम 5 बजे गोल्ज्यू सन्देश यात्रा मंदिर में पहुँची। जहाँ भक्तों ने पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ो के साथ यात्रा का स्वागत किया। वही मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शाम 6 बजे यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ गोल्ज्यू मंदिर घोड़ाखाल के लिए रवाना हुई। जिसमें भक्त झूमते हुए गोल्ज्यू मंदिर पहुँचे। यात्रा के गोल्ज्यू मंदिर में पहुँचने पर आरती व पूजन शुरू हुआ। जिसके बाद गोल्ज्यू की जागर लगाई गई। जो देर रात तक चली। यात्रा के संयोजक जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि संदेश यात्रा का 31 देवस्थलों का भ्रमण के बाद घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में समापन किया गया। यात्रा के आगमन पर पूजन व जागर लगाई गई। वही शुक्रवार को हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संयोजक जीवन चन्द्र जोशी (प्रधान पुजारी), केसी सुयाल, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, सूरज सिंह मेंहरा, मनीष साह, कंचन बेलवाल, प्रकाश आर्य, भावना महरा, वर्षा आर्य, प्रगति जैन, शितांशु जोशी, शेर सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद : गोलू देवता संदेश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत। भवाली गोलू देवतासंदेश यात्रा का भवानी पौराणिक मंदिर से घोड़ाखाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया आज रात्रि को गोलू देवता का जागरण का आयोजन किया जा रहा है और सुबह देव पूजन हवन के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा और इस अवसर पर एक बड़े भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए उपस्थित होने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page