उत्तराखण्ड
पंतनगर विवि के भंडारक पर विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा, आय से अधिक संपत्ति का मामला,
गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर में कार्यरत भण्डारक रजनीश कुमार पाण्डेय पुत्र स्वo नन्द किशोर पाण्डेय निवासी 4 / 952 ऑ कालोनी पंतनगर तहसील किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में खुली जांच की गई थी। खुली जांच में आय से अधिक सम्पत्ति पाये जाने के कारण उत्तराखण्ड शासन द्वारा इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की अनुमति प्रदान की गयी है। जिसके क्रम में आज दिनांक 01-08-2023 को थाना सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी में मु0अ0सं0 04 / 2023 धारा 13 (1) (ई) अ०नि०अधि० 1988 13 (1) (बी) अ0नि0अधि0, 1988 (संशोधित 2018) सपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 बनाम रजनीश कुमार पाण्डेय पंजीकृत किया गया है। सेक्टर, हल्द्वानी की टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों, सम्पत्ति आदि के सम्बन्ध में आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय के कार्यालय एवं घर में तलाशी ली गयी तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं, जिनका विश्लेषण करने के उपरान्त विवेचना में सम्मिलित किया जायेगा
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HarishBisht.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StTheresaSchool.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-1.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-2.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/09/Ad-KrishnaAmbulance.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/12/KhalsaNewsNation_logo-250x60-1.png)