Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 4G कार्यशाला प्रारंभ

हल्द्वानी में मुखानी रोड स्थित हाईलेंडर स्कूल में दस दिवसीय(27/05/2023 से 06/06/2023) कार्यशाला का आयोजन आलाप म्यूजिकल एवं आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉक्टर राजेश कुमार(संगीत), डॉक्टर रवि प्रसाद(संगीत) एवं अंतरराष्ट्रीय शिल्प कलाकार नीरज मिश्रा(शिल्प कला) है।कार्यशाला में सभी प्रतिभागी बच्चो को विभिन्न प्रकार के कला का ज्ञान दिया जाएगा जैसे संगीत, नृत्य एवं अभिनय ,कला और शिल्प कला सामिल है।बच्चो को रश्मि आर्य द्वारा कला एवं अंजली मिश्रा द्वारा नृत्य सिखाया जा रहा है।यह कार्यशाला दिनाँक 27/05/2023 से 06/06/2023 तक आयोजित कराए जा रहे है और दिनांक 07/06/2023 को दस दिनों में सिखाए गई प्रतिभाओं का कार्यक्रम किया जाएगा और कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page