Connect with us

उत्तराखण्ड

29 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना कालाढूंगी पुलिस ने 02 मोटरसाइकिल को किया सीज

29 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना कालाढूंगी पुलिस ने 02 मोटरसाइकिल को किया सीज

जनपद में लगातार चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 26-12-2021 को श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान पुलिस टीम कालाढूंगी के द्वारा 1- एक व्यक्ति अमरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम मोहली जंगल चौकी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम को मोटरसाइकिल संख्या UA- 04 A-9607 में परिवहन करते हुए बरामद कर कैम्पा कोला फैक्ट्री तिराहा चकुलवा कालाढूंगी से गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में मुकदमा अपराध संख्या 291/20 21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
2- अभियुक्त गुरबचन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मोहली जंगल चौकी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट प्लैटिना में परिवहन करते हुए कब्जे से 57 पाउच कुल 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में मुकदमा अपराध संख्या 292/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया पुलिस टीम में उप निरीक्षक मेहद्र राज कॉन्स लखविंदर सिंह कॉन्स जगबीर सिंह उप निरीक्षक मनोहर सिंह कॉन्स राजेश सिंह कॉन्स स्वरूप सिंह

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page