उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी के दौरे पर युवा कांग्रेस का उग्र विरोध,,
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनहित मुद्दों को लेकर हेमन्त साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
हल्द्वानी।
महंगाई, बेरोजगारी, नशे के कारोबार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, ठेले-फड़ वालों के उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे पर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू ने किया।तिकोनिया चौराहे पर विरोध के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और बहस हुई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आरटीओ चौकी ले जाया गया।वहां से लौटने के बाद पुलिस ने हेमन्त साहू पर 250 रुपये का चालान किया। इस पर असंतोष जताते हुए हेमन्त साहू ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि सरकार पुलिस को आगे कर जनता की आवाज दबा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बार-बार के दौरों से शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी नाराजगी जाहिर की और चालान की राशि देने से इनकार कर दिया।पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि राजपुरा सहित कई इलाकों में गरीबों के मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं, जिससे लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।गिरफ्तार होने वालों में पार्षद प्रीति आर्या, कमला आर्या, साहिल राज सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।













