Connect with us

उत्तराखण्ड

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और आत्मा – कुंदन परिहार,

भवाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के पहली बार भवाली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और अंग वस्त्रों के साथ भव्य स्वागत किया। संबोधन में परिहार ने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और आत्मा हैं।”परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित में लगातार निर्णय ले रही है और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा और जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, शिवांशु जोशी, कंचन साह, प्रेम सिंह नेगी, शुभम कुमार, अमित पांडेय, मोहित कुमार, अंशुमान सिंह दफोती, हिमांशु रावत, आयुष कुमार, कमला आर्या, अंश चौधरी, इशांत मेहरा, कृष नेगी, नीतु जोशी, भगवती मेहरा, धनी मेहरा, लता शर्मा और गीता पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन वर्षा आर्या ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page