Connect with us

उत्तराखण्ड

पंजाब के शिक्षकों ने यूओयू से प्राप्त की एमएससी डिग्री

हलद्वानी। पंजाब के विभिन्न जिलों से आए सरकारी स्कूल शिक्षकों वीरेंद्र सिंह, प्रीतपाल सिंह और मोहम्मद शमशाद ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हालिया दीक्षांत समारोह में एमएससी केमिस्ट्री की मास्टर डिग्री प्राप्त की। महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में सभी उपाधि धारकों को डिग्री प्रदान की गई।प्रमोशन के लिए वरदान साबित हुआ यूओयूये तीनों शिक्षक पंजाब के अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं और सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं। प्रमोशन प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने पहली बार हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय चुना। देहरादून से आवेदन कर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की, जो उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई।शिक्षकों का देशव्यापी संदेशशिक्षकों ने अपने अध्यापकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा पूरे देश में संदेश दिया कि उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसरों के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से बेहतर विकल्प नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि शिक्षा ग्रहण कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। यह ओपन यूनिवर्सिटी मॉडल कार्यरत पेशेवरों के लिए आदर्श साबित हो रहा है। उन्होंने कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह के नाम से हमे गर्व महसूस हो रहा जो पंजाब से आकर उत्तराखंड में भी सेवाएं दे रहे हैं एवं उनके सानिध्य प्राप्त हुआ है उन्होंने कुलपति प्रो नवीन लोहनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि इतने सरल स्वभाव के कुलपति जिन्होंने हमे अपना योगदान दिया,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page