उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में राज्य निर्माण सेनानियों का किया गया सम्मान कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मनाया रजत जयंती गौरव दिवस,
हल्द्वानी महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को “रजत जयंती गौरव दिवस” के रूप में बड़े हर्षोल्लास व सम्मानपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन हल्द्वानी में आयोजित हुआ, जिसमें हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर वीर राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पण व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने राज्य निर्माण में उनके संघर्ष और त्याग को नमन किया।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना अनगिनत आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। इसमें मातृशक्ति और छात्र शक्ति ने नेतृत्व की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी पलायन, बेरोजगारी व संसाधनों की कमी जैसी समस्याएँ बनी हुई हैं। अफसरशाही और तानाशाही बढ़ी है, जबकि राज्य निर्माण का मूल उद्देश्य जनहित और आत्मनिर्भरता था।महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि आज आत्मचिंतन का समय है—क्या जिस सोच के साथ राज्य की मांग उठी थी, वह पूरी हो पाई? क्या आंदोलनकारियों का सपना साकार हुआ?
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व जैसी परिस्थितियाँ थीं, आज भी उनमें बहुत अंतर नहीं है। यह हम सबके लिए विचार का विषय है।कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल, जगमोहन बगड़वाल और कैलाश शाह ने राज्य निर्माण के संघर्ष, उसकी पृष्ठभूमि व वर्तमान हालात पर अपने विचार रखे।इस दौरान विजय सिजवाली, सुनील पंत, गोविंद नागिला, भुवन तिवारी, राजेंद्र खनवाल, डॉ. बालम बिष्ट, ललित कांडपाल, दिनेश तिवारी, आशा रावत, जानकी जोशी, माया देवी, कमला बिष्ट, विनोद कुमार, आनंद सिंह, विनीत लोहनी, प्रदीप अनेरिया, डॉ. डी.एन. भट्ट, पुष्पा भट्ट, दुर्गा त्रिपाठी, भगवान सिंह, गंगा सिंह, कुंदन मेहता, पुष्पा बिष्ट, कमला जोशी सहित अनेक आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सुहैल सिद्दीकी, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, राधा आर्य, विमला सांगूड़ी, गीता बहुगुणा, रत्ना श्रीवास्तव, नितिन भट्ट, हेम पांडे, एडवोकेट धर्मवीर भारती, गुरप्रीत सिंह, लाल सिंह पंवार, नवीन सांगूड़ी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी ने राज्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी, राज्य निर्माण संघर्ष से जुड़ी स्मृतियाँ साझा कीं और आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों एवं समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


























